CM Visit: सीएम साय का आज का दौरा: तातापानी महोत्सव में दिखेगा विकास और संस्कृति का संगम, यहां देंगे करोड़ों की सौगात

Share this

रायपुर। Tatapani Festival News, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री तातापानी महोत्सव में शामिल होकर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Tatapani Festival News, मुख्यमंत्री साय महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा में सहभागिता के साथ करेंगे। इसके पश्चात वे महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर शिव प्रतिमा का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर उत्सव की खुशियों में शामिल होंगे।

CM Kanya Vivah Yojana, दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह आशीर्वाद समारोह में भी उपस्थित रहेंगे, जहां वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

Balrampur Ramanujganj Development News, इस अवसर पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री साय कुल 667 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जुड़े 211 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Balrampur Ramanujganj Development News, इसके साथ ही मुख्यमंत्री शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करेंगे और मंचीय कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Tatapani Mahotsav, कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाएंगी। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Share this

You may have missed