CM Vishnudev Sai visit: ग्राम स्वराज अभियान की बस को दिखाएंगे हरी झंडी, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात
Share this
रायपुर। CM Sai Today Program, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे से पहले राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास से वे राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत एक विशेष बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन और विकास योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है।
CM Sai Today Program, इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 1 बजे रायपुर से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। सूरजपुर पहुंचने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे से उनका कार्यक्रम शुरू होगा, जहां वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
Development Projects, मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान सूरजपुर जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। इनमें आधारभूत संरचना, सड़क, पेयजल, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं।
Development Projects, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दौरा क्षेत्रीय विकास को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक अमले ने दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
