सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर सीएम बघेल ने जताया शोक, जिला प्रशासन को बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

Share this

NV News:-  बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है. सीएम ने ट्वीट कर कहा कि बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर बीती रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत का समाचार बेहद दुखद है.
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को हिम्मत दे

सीएम भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. आपको बता दें कि बीती रात बलौदाबाजार से भाठापारा के बीच खमहरिया के पास ट्रक और पिकअप मालवाहक में टक्कर से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं 20 से अधिक घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इलाज जारी है. दो गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है. सभी शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट रहे थे.

Share this

You may have missed