Clean City – ‘स्वच्छता के चार धुरंधर’: 1 अप्रैल से लागू हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नए नियम; घर-घर जाकर नागरिकों को किया जा रहा जागरूक…NV News
Share this
NV News – रायपुर। राजधानी रायपुर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शीर्ष पर लाने के लिए नगर पालिक निगम ने कमर कस ली है। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशानुसार, 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत नगर निगम ने ‘स्वच्छता के चार धुरंधर’ नामक एक विशेष पहल शुरू की है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के नेतृत्व में शहर के सभी 70 वार्डों में सघन जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है ताकि नागरिक कचरे के पृथक्करण (Segregation) को अपनी आदत बना सकें।
मैदान में उतरे जनप्रतिनिधि: जोन 1 और जोन 8 में विशेष अभियान
आज इस अभियान के तहत रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने खुद मोर्चा संभाला:
जोन 1 क्षेत्र: जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने कमिश्नर अंशुल शर्मा और स्वास्थ्य टीम के साथ वार्डों में घर-घर दस्तक दी। उन्होंने नागरिकों को कचरा मिक्स न करने और सफाई मित्रों का सहयोग करने की अपील की।
जोन 8 क्षेत्र (सरोना): सरोना बीएसयूपी आवासीय परिसर में वार्ड 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव और शहीद भगत सिंह वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि श्री सुनील चंद्राकर ने रहवासियों के बीच पहुंचकर उन्हें चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन के महत्व को समझाया।
क्या हैं ‘स्वच्छता के चार धुरंधर’?
अभियान के तहत नागरिकों को कचरे को चार श्रेणियों में बांटने की विस्तृत जानकारी दी जा रही है:
डस्टबिन का रंग कचरे का प्रकार उदाहरण
हरा डिब्बा गीला कचरा सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन, फल।
नीला डिब्बा सूखा कचरा प्लास्टिक, कागज, गत्ता, धातु के टुकड़े।
लाल डिब्बा सेनेटरी कचरा उपयोग किए गए डायपर, सेनेटरी पैड।
काला डिब्बा विशेष देखभाल कचरा पेंट
