Accident News : खेत से लौटते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक ग्रामीण झुलसा…NV News

Share this

NV News बिलासपुर/रायपुर, 9 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले अंतर्गत सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर (बरभाठा) में बारिश के दौरान एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान का रोपा लगाने का काम पूरा कर शाम को घर लौट रहे ग्रामीण अचानक गाज (आकाशीय बिजली) की चपेट में आ गए। इस बज्रपात की घटना में मौके पर ही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। आनन-फानन में झुलसे हुए ग्रामीण को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची सीपत थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राकृतिक आपदा की इस दुखद घटना के संबंध में स्थानीय राजस्व अमले (तहसीलदार/पटवारी) को भी सूचित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा नियमानुसार पीड़ित परिवार को प्राकृतिक आपदा राहत कोष के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share this

You may have missed