कोरबा का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला नगर सेना का जवान हुआ गिरफ्तार

Share this

NV News:-  कोरबा जिले के आजाक थाना में पदस्थ नगर सेना के जवान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद आरोपी प्रीतम राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बालको थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नगर सेना का जवान पिछले कई सालों से युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जिसके कुछ दिनों बाद परेशान युवती ने बालको थाना में पहुंचकर जवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share this

You may have missed