निफा की सिल्वर जुबली में छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ. गीतांजलि पंकज सम्मानित, देशभर से 1200 प्रतिभागियों को मिला गौरव…NV News

Share this

नेशनल इंटीग्रेशन फोरम ऑफ आर्टिस्टिक्स एंड एक्टिविस्ट (निफा) ने अपना सिल्वर जुबली समारोह भव्य रूप से भारत मंडपम, दिल्ली और करनाल में आयोजित किया। इस अवसर पर देशभर के लगभग 700 जिलों से चयनित 1200 समाजसेवियों, कलाकारों और युवाओं को सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ से डॉ. गीतांजलि पंकज को शिक्षा, खेल और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए निफा द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने राज्य और समाज का नाम गौरवान्वित किया।

निफा के फाउंडर चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू ने कहा कि संस्था का उद्देश्य देश के युवाओं में संभावनाओं की खोज कर उन्हें एकता और सेवा के मार्ग पर अग्रसर करना है। चयनित प्रतिभागियों को बिना किसी शुल्क के “यंग कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड”, “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सर्टिफिकेट”, मोमेंटो, टी-शर्ट और निफा किट भेंट की गई।

कार्यक्रम में राज्य स्तर पर ₹10,000 और राष्ट्रीय स्तर पर ₹50,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही भारत मंडपम में 51 युवा उद्यमियों को विशेष सम्मान मिला।

निफा अध्यक्ष डॉ. अश्विनी जी ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था संस्था द्वारा की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने दिल्ली, करनाल (गोल्डन मोमेंट्स हॉल) और कुरुक्षेत्र का भ्रमण किया। करनाल में पारंपरिक परिधानों में “राष्ट्रीय एकता रैली” निकाली गई, जिसमें देशभर के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को भारत- मॉरीशस-जापान मैत्री पर केंद्रित सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

निफा की छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र समन्वयक डॉ. प्रियंका बिस्सा ने कहा कि समाजसेवा मानवता की सर्वोच्च साधना है। उन्होंने युवाओं से देशहित और एकता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंच पर कई गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहीं:

हरविंदर कल्याण (हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष), संजय पंजवानी (वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड), शिव खेड़ा (प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर), मंगल दूबे (इंडो-रशिया कल्चरल सोसाइटी), पराग गप्पा, स्वामी प्रेम मूर्ति, डॉ. लाजपत राय चौधरी, डॉ. अंजू सिंह और संदीप सिंह (दुबई प्रतिनिधि)।

मॉरीशस, जापान, दुबई, इंग्लैंड और कनाडा से आए प्रतिनिधियों ने भी मंच साझा कर विश्व बंधुत्व और मानवता को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। निफा संस्था ने इस अवसर पर विश्व एकता की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।

Share this

You may have missed