छत्तीसगढ़ न्यूज: इंजीनियर बना बाइक चोर, पुलिस ने आरोपी से 40 दुपहिया वाहन जब्त किया- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News रायपुर: रायपुर के अलग – अलग स्थानों से 3 दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर दोपहिया वाहन चोर (बी.टेक.) डिग्रीधारी आरोपी राहुल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अलग – अलग थाना क्षेत्रों के अलग – अलग स्थानों से कुल 40 नग दोपहिया वाहन चोरी किया है। वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी बी.टेक की पढ़ाई किया है। आरोपी पूर्व में इंजीनियर की नौकरी कर चुका है।

आरोपी वाहन को एक स्थान से चोरी कर दूसरे स्थान पर जाकर चोरी की पहली वाहन को उसी स्थान पर छोड़कर दूसरे स्थान में खड़े दोपहिया वाहन को चोरी कर ले जाता था। आरोपी आॅफलाईन रेपिडो में चोरी की दोपहिया वाहनों का उपयोग कर सवारियों को लाने ले-जाने का काम करता था।

आरोपी की निशानदेही पर कब्जे से अलग-अलग स्थानों से कुल 40 नग दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। जब्त चोरी की दोपहिया वाहनों की कुल कीमत लगभग 15,00,000/- रुपए है। आरोपी के विरूद्ध चोरी के 16 नग दोपहिया वाहनों में थाना सिविल लाईन, आजाद चौक, न्यू राजेन्द्र नगर, देवेन्द्र नगर, खम्हारडीह, कोतवाली, सरस्वती नगर, पण्डरी तथा थाना जी.आर.पी रायपुर में धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।

Share this

You may have missed