छत्तीसगढ़ को नया महाधिवक्ता मिला: विवेक शर्मा संभालेंगे ज़िम्मेदारी, प्रफुल्ल भारत का इस्तीफा स्वीकार

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नए महाधिवक्ता (Advocate General) की नियुक्ति कर दी है। बिलासपुर के अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा अब राज्य के नए महाधिवक्ता होंगे। राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना में इस नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। उनके इस्तीफे को मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए विवेक शर्मा को छत्तीसगढ़ का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है।

सविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत राज्यपाल ने विवेक शर्मा को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से पदभार संभालने का अधिकार दिया है।

इस संबंध में विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने आदेश को सभी संबंधित विभागों, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेज दिया है।

नए महाधिवक्ता की नियुक्ति के साथ राज्य में कानूनी मामलों के संचालन को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Share this

You may have missed