मोदी की गारंटी और सुशासन से बदल रहा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यादव समाज के लिए की बड़ी घोषणाएं…NV News

Share this

NV News रायपुर, 19 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के ग्राम-बरौदा में आयोजित झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बरौदा में नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया और रायपुर में समाज के एक अन्य सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यादव समाज को भारतीय संस्कृति, जीवन-मूल्यों और गौ-सेवा की समृद्ध परंपरा का संवाहक बताते हुए कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही एक मजबूत राष्ट्र की असली आधारशिला होता है।

मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने ढाई वर्षों में अपनी अधिकांश गारंटियों को पूरा कर जनविश्वास जीता है। कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, जिसमें विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTG) के लिए 32 हजार आवास शामिल हैं। इसके साथ ही सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है और महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं के खातों में हर महीने एक हजार रुपये भेजकर उनका आर्थिक सशक्तिकरण कर रही है।

प्रदेश में सुशासन और सुरक्षा का जिक्र करते हुए  साय ने कहा कि बस्तर में अब नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है और वहां शांति के साथ विकास का नया दौर शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। जनजीवन को आसान बनाने के लिए प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जिसके तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और पंचायतों में ‘अटल डिजिटल सेवा केंद्र’ के माध्यम से नागरिक सेवाएं व प्रमाणपत्र आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Share this

You may have missed