छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय ने होली से पहले किसानों को दी 10,324 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों की भी झड़ी…NV News

Share this

बिलासपुर/रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज किसानों के सम्मान और समृद्धि के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के बैंक खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए की विशाल राशि सीधे ट्रांसफर (DBT) की। बिलासपुर जिले के रहंगी में आयोजित इस भव्य ‘वृहद किसान सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर इस प्रक्रिया को पूरा किया।

प्रमुख घोषणाएं और विकास की नई सौगातें:

कृषक उन्नति योजना: प्रदेश के हर पंजीकृत किसान को धान की अंतर राशि का लाभ मिला। अकेले बिलासपुर के 1.25 लाख किसानों को 494.38 करोड़ रुपए मिले।

विकास कार्यों का उपहार: बिलासपुर जिले को 263.17 करोड़ रुपए की लागत वाले 89 विकास कार्यों की सौगात मिली, जिसमें 15.99 करोड़ के लोकार्पण और 247.18 करोड़ के शिलान्यास शामिल हैं।

समाज के लिए सामुदायिक भवन: मुख्यमंत्री ने सतनामी और आदिवासी समाज के सामुदायिक भवनों के लिए 50-50 लाख रुपए देने की बड़ी घोषणा की।

शिक्षा और स्वास्थ्य: चकरभाटा स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन और मंगला स्कूल को हाई स्कूल बनाने की घोषणा की गई।

किसान हितैषी सरकार” का संकल्प

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए किसानों को धान की सर्वाधिक कीमत दी जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद का सफाया करने का लक्ष्य है, जिससे पूरा प्रदेश शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ सके।

कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने इस अवसर पर किसानों को फसल विविधीकरण (Crop Diversification) अपनाने की सलाह दी, ताकि दलहन और तिलहन के माध्यम से किसान अपनी आय को दोगुना कर सकें।

Share this

You may have missed