छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: पुल के नीचे लाश मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या कर लाश फेंकने की आशंका – नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News जगदलपुर: परपा थाना क्षेत्र के लामनी व सरगीपाल के पास एक पुल के नीचे एक युवक का शव देखा गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ पहुँची। प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़ा जा रहा है, वही पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद ही खुलासा होगा कि हत्या है कि नही।

मामले के बारें में बताया गया कि सरगीपाल व लामनी के बीच पड़ने वाले एक पुल के नीचे 30 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों ने देखा, ग्रामीणों का कहना है कि वे जब शौच के लिए जा रहे थे तब उन्होंने शव को देखने के बाद गाँव मे सूचना दिया। जहाँ शव मिलने की जानकारी लगते ही गाँव के लोगों ने परपा पुलिस को मामले के बारे में बताया वही घटनास्थल आ पहुँचे। शव की शिनाख्त शांतिनगर निवासी मोनो बारात के रूप में की गई है, पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। वही मृतक के परिजनों से पूछताछ भी कर रही है। वही आसपास के लोगों से यह भी जानने का प्रयास कर रहे है कि आखरी बार इस युवक को यहां किसी के साथ देखा गया था क्या, पुलिस शव को मेकाज भिजवा रही है। जहां पीएम के बाद ही मामले की और जानकारी मिलने की बात सामने आएगी।

Share this

You may have missed