छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: बिजली दर में प्रति यूनिट होगी बढ़ोत्तरी, CM भूपेश ने बताई वजह

Share this

N.V. न्यूज़ रायपुर – देश में कोयले के दाम में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी होने के कारण छत्तीसगढ़ में बिजली की दर 30 पैसा प्रति यूनिट बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने संकेत दिए हैं कि आगामी कुछ महीनों में बिजली की दर बढ़ सकती है। सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को कहा, 3 से 4 हजार रुपए प्रति टन के स्थान पर अगर विदेशों से 15 से 18 हजार रुपए टन का कोयला आएगा, तो उत्पादन और महंगा होगा । बघेल ने कहा, इस महंगे कोयले का अभी पूरा असर आना बाकी है।

इसकी वजह से मोदी सरकार विदेशों से कोयला मंगवा रही है। उन्होंने कहा कि यहां कोयला 3 से 4 हजार रूपये टन है, तो बाहर से आने वाला कोयला 15 से 18 हजार रुपये प्रति टन आएगा । इसकी वजह से बिजली बनाना महंगा हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि अभी तो थोड़ी कीमत बढ़ी , यह और बढ़ेगा। सीएम बघेल ने कहा, जब आप 18 हजार रुपये प्रति टन में कोयला खरीदोगे, तो बिजली और महंगी होगी। बघेल ने सवाल उठाया कि NTPC के जितने भी पॉवर प्लांट हैं ,वह बिजली दर बढ़ाएंगे ,तब प्रदेश में बिजली की कीमत नहीं बढ़ेगी? उनका कहना है।

Share this

You may have missed