इंसानियत शर्मसार: गाय के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक कृत्य, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार…NV News

Share this

NV News बिलासपुर/तखतपुर: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद संवेदनशील और घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी युवक द्वारा गौवंश (गाय) के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य (Unnatural Act) करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना का वीडियो और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तखतपुर थाना पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक वाकया तखतपुर क्षेत्र का है, जहां आरोपी ने मूक मवेशी को अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात की यह पूरी घिनौनी हरकत पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे देखकर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा।

फुटेज के आधार पर पहचान, पुलिस ने तत्परता से दबोचा

वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त की और घेराबंदी कर उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की गंभीर व सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करने की अपील की है।

Share this

You may have missed