छत्तीसगढ़ में 3 लाख की ठगी, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Share this

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ीशंकर में एक बार फिर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के निवासी हेमंत देवांगन ने स्थानीय युवक अभिषेक नामदेव पिता तपेश्वर उर्फ ‘बुल्लू’ नामदेव पर 3 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित हेमंत देवांगन ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय से लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 20 मई 2024 को अभिषेक ने उनसे “6 महीने में पैसा डबल” करने का लालच देकर 3 लाख रुपये नगद ले लिए थे। भरोसा दिलाने के लिए एक चेक भी अमानत के रूप में दिया गया।

लेकिन छह महीने का समय पूरा होने के बाद भी अभिषेक नामदेव ने पैसा लौटाने में लगातार टालमटोल और बहानेबाजी शुरू कर दी। कई बार मांगने पर भी रकम न मिलने से परेशान होकर पीड़ित ने अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पोड़ीशंकर गांव में पिछले कुछ समय से इस तरह की फर्जी मुनाफे वाले रैकेट तेजी से फैल रहे हैं। कई लोग “पैसे दोगुना” करने जैसी योजनाओं का शिकार बन चुके हैं। यही वजह है कि गांव को अब लोग ‘छत्तीसगढ़ का छोटा जामताड़ा’ कहने लगे हैं।

मामले पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा—

“यदि किसी से ठगी हुई है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

ग्राम में लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share this

You may have missed