चंद्रशेखर ओझा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के होंगे नए कुलसचिव,वही कुलसचिव पद पर रहे डॉ. आनंद शंकर बहादुर की प्रतिनियुक्ति समाप्त

Share this

N.V. न्यूज़ रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कुलसचिव को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होते दिख रहा है क्योंकि राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की नियुक्त कर दी है। विश्विविद्यालय का नया कुलसचिव चंद्रशेखर ओझा को बनाया गया है। जबकि अभी तक कुलसचिव पद पर रहे डॉ. आनंद शंकर बहादुर की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें उच्च शिक्षा संचालनालय, इंद्रावती भवन में आगामी आदेश तक उपस्थिति देने हेतु निर्देशित किया जाता है।

चंद्रशेखर ओझा सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) जो शासकीय महाविद्यालय, खरोरा, जिला-रायपुर में पदस्थ थे। जिन्हें कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में नया कुलसचिव बनाया गया है।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलसचिव 60 साल की आयु पूरी होने के बाद रजिस्ट्रार अपने पद पर जमे हुए हैं। इस मामले में सीनियर प्रोफेसर की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। HC ने राज्य शासन और कुलपति को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा था।

 

Share this

You may have missed