Champa Court News: न्यायालय में रिश्वतखोरी का आरोप, कोर्ट मोहर्रिर निलंबित
Share this
जांजगीर–चांपा | Champa Court News, चांपा न्यायालय में पदस्थ कोर्ट मोहर्रिर (आरक्षक) रंजीत कुमार आनंद को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस अधीक्षक जांजगीर–चांपा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।
जमानत के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप
Court Moharrir Suspended, प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, चांपा के न्यायालय में पदस्थ कोर्ट मुंशी पर आरोप है कि उसने जमानत प्रक्रिया में सहयोग कराने के नाम पर 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने फोन-पे के माध्यम से राशि प्राप्त की और शिकायतकर्ता से दुर्व्यवहार किया।
बिना जमानतदार काम कराने का दिया था आश्वासन
Court Moharrir Suspended, शिकायत में कहा गया है कि आरोपी आरक्षक ने बिना जमानतदार के काम कराने का आश्वासन देकर पैसे की मांग की, जिससे न्यायालय की गरिमा और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं।
आर.क्र. 107 के तहत निलंबन, विभागीय जांच शुरू
Court Moharrir Suspended, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी आरक्षक को आर.क्र. 107 के तहत निलंबित करते हुए उसे रक्षित केंद्र जांजगीर–चांपा संबद्ध किया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
5 दिनों में प्राथमिक जांच रिपोर्ट का निर्देश
Court Moharrir Suspended, जांच अधिकारी को 5 दिवस के भीतर प्राथमिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
न्यायालय परिसर में मचा हड़कंप
Court Moharrir Suspended, इस कार्रवाई के बाद न्यायालय परिसर में कार्यरत कर्मियों के बीच हड़कंप की स्थिति है। वहीं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

