CG Weather छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर: अंबिकापुर सबसे ठंडा, रायपुर समेत 15 जिलों में Cold Wave Alert

Share this

रायपुर | छत्तीसगढ़ में इन दिनों शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप जारी है। पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जबकि रात के समय तेज शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

 

अंबिकापुर रहा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। वहीं पेंड्रा में 8.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, जबकि नवा रायपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 16 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें शामिल हैं—

रायपुर, कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Share this

You may have missed