CG Rajat Mahotsav: छत्तीसगढ़ की प्रगति को मिले नींव,पीएम मोदी ने डिजिटल आदिवासी संग्रहालय का किया उद्घाटन…NV News
Share this
रायपुर/(CG Rajat Mahotsav): आज नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में नरेन्द्र मोदी ने कई अहम विकास परियोजनाओं के शुभारंभ और लोकार्पण किए, जिनमें राज्य के प्रथम डिजिटल आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन विशेष रूप से चर्चित रहा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 25वीं स्थापना वर्षगांठ मना रहे छत्तीसगढ़ में लगभग 14 ,260 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और नए विधानसभा भवन का भी उद्घाटन किया।
• आदिवासी संग्रहालय: राज्य के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित यह आधुनिक डिजिटल संग्रहालय 14 गैलरी और करीब 650 मूर्तियों के माध्यम से राज्य के जन-नायकों की गाथाओं को चित्रित करता है।
• नए विधानसभा भवन: नवा रायपुर के सेक्टर-19 में स्थित नए इको-फ्रेंडली विधानसभा भवन का लोकार्पण। प्रधानमंत्री ने यहाँ “माँ के नाम” एक वृक्ष भी लगाया।
• “शांति शिखर” केंद्र: ब्रह्माकुमारी संस्थान के 1.5 एकड़ क्षेत्र में बने रिट्रीट सेंटर ‘एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का उद्घाटन।
• श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की उपस्थिति: प्रधानमंत्री अस्पताल पहुंचे, बच्चों से संवाद किया और अस्पताल के योगदान की सराहना की-अस्पताल ने 20,000 से अधिक बच्चों की सफल हृदय शल्य-क्रिया की है।
• सांस्कृतिक स्वागत: एयरपोर्ट पर पारंपरिक नृत्य एवं स्थानीय लोगों-स्कूली बच्चों के उत्साहपूर्ण स्वागत के बीच पीएम मोदी कार्यक्रम के स्थान पर पहुंचे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि विविध संस्कृति एवं प्रकृति से समृद्ध यह प्रदेश अब विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ ने सत्ता, संस्कृति और विकास के संगम का एक नया अध्याय लिखने की ओर कदम बढ़ाया है।
