CG Politics: भाजपा सरकार के 2 साल पूरे: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे विशेष कार्यक्रम में शिरकत, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी

Share this

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से जांजगीर के लिए रवाना होंगे, जहां भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद जेपी नड्डा शाम 4:30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Share this

You may have missed