CG News: ओमान में बंधक बनाई गई महिला हुई मुक्त, गृहमंत्री विजय शर्मा ने फोन पर बात कर महिला का जाना हाल-चाल- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News रायपुर: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मस्कट में बंधक बना कर रखी गई महिला को मुक्त करवाया, साथ ही फोन पर महिला से हाल-चाल जाना। दूतावास अधिकारियों को उनकी सुरक्षा के लिए निर्देश दिये।

बता दें कि एजेंट जैनब और अब्दुल ने दीपिका विदेश ले गया था। दो वर्ष के लिए कॉन्ट्रेक्ट कराया था। दीपिका को ओमान मस्कट में हफीजा के घर पर कुकिंग कार्य करा रहे थे। जून से दिसम्बर 2023 तक उसके खाते में 25 हजार 500 रुपए आए। इस बीच हफिजा और उसकी बहू का आपसी विवाद हुआ। विवाद की जिम्मेदार दीपिका को बना दिया। उसके बाद दीपिका को प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध में दीपिका ने काम छोड़ने की बात कही। तब उसके साथ मारपीट की गई और इंडिया कॉन्टेक्ट के सेल्यूलर साधन छीन लिए थे। घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Share this

You may have missed