CG News: कोरबा में विधवा महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News कोरबा : कोरबा में एक विधवा महिला को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवकों ने रात के वक्त विधवा महिला को जबरन अपनी बाइक में बैठाकर जंगल ले गये, यहां आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विधवा महिला से गैंगरेप की ये घटना बालकों थानांतर्गत रजमागार पुलिस चैकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है रजगामार क्षेत्र में रहने वाली विधवा महिला शुक्रवार की रात अपने घर से कुछ काम के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव में रहने वाले सोहन और राम किशन से उसका सामना हो गया। महिला को अकेला देखकर आरोपियों की नियत बिगड़ गयी। आरोपियों ने महिला को जबरन अपने बाइक पर बिठाकर जंगल की तरफ ले गये।

जहां दोनों आरोपियों ने विधवा महिला के साथ हैवानियत करते हुए उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों से बचने के लिए महिला द्वारा शोर मचाये जाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखने के बाद दोनों आरोपी पीड़ित महिला को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गये। उधर आज सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हरकत में आयी। सुबह ही पुलिस की टीम ने गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है।

Share this

You may have missed