CG News-भूसा से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी,दो लोग भूसा में दबे…NV न्यूज़

Share this

NV News : कांकेर जिले में भूसा से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया । इस हादसे में ट्रक ड्राइवर बाल – बाल बच गए। वहीं सड़क किनारे फल बेच रहे युवक और महिला भूसे में दब गए।

यातायात पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि,ट्रक केशकाल से रायपुर की ओर जा रही थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कुलगांव का है।

Share this

You may have missed