CG न्यूज़:दामाद की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली,ससुराल वालों से पूछताछ जारी…NV न्यूज़

Share this

N.V. न्यूज़ कवर्धा : जिले के चिल्फी थाना अंतर्गत तुरैयाबहरा गांव के एक परिवार के दामाद की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली. मृतक अपनी पत्नी को लेने मायके आया हुआ था. पत्नी उससे झगड़ा कर बच्चों को लेकर अपने मायके आ गई थी, जिसे मनाकर घर वापस ले जाने धुर सिंह बैगा अपने ससुराल आया था. लेकिन शनिवार देर शाम उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

धुर सिंह बैगा की लाश चादर पर लेटी मिली. मृतक के गले में गमछा से फांसी का फंदा बंधा हुआ था. दूसरा भाग पेड़ पर बंधा हुआ था. इस तरह लाश देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए. मृतक के साला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है
मृतक धुर सिंह बैगा पालक गांव का रहने वाला है. कुछ दिन पहले उसकी पत्नी से लड़ाई हो गई थी. जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके तुरैयाबहरा गांव आ गई थी. कुछ दिन बाद धुर सिंह अपनी पत्नी को मनाने और घर पालक गांव वापस ले जाने मंगलवार को तुरैयाबहरा आया. इस दौरान वो ससुराल में ही रहा. गुरुवार को अपने बड़े साला के घर रात में खाना खाने के बाद रात में सोने छोटे साला के घर चला गया. कमरे मे गर्मी लगने पर छत पर सोने चला गया. सुबह जब ससुराल वालों ने देखा तो धुर सिंह छत पर नहीं था. ससुराल वालों को लगा कि वह अपने गांव वापस चला गया होगा लेकिन शनिवार शाम उसकी लाश गांव के बाहर जंगल में मिली.

 

Share this

You may have missed