CG News: छत्तीसगढ़ में 131 सहायक प्राध्यापकों को प्रमोशन, प्राचार्य पद पर नियुक्ति के साथ स्थानांतरण- NV News
Share this
N.V.News रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में 131 सहायक प्राध्यापकों को प्रमोशन देकर उन्हें स्नातक महाविद्यालयों में प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके साथ ही सभी प्राध्यापकों के लिए नई पोस्टिंग के आदेश भी जारी किए हैं। यह प्रमोशन लंबे समय से रुका हुआ था।
लोकसभा चुनावों के बाद इसकी प्रक्रिया को शुरू किया गया था। सोमवार देर शाम जारी इस आदेश के अनुसार, प्रमोशन के बाद सभी सहायक प्राध्यापकों का स्थानांतरण भी किया गया है, क्योंकि प्रमोशन के बाद स्थानांतरण का नियम लागू होता है।



