CG news: अभी तक नही मिला पाया है सरगुजा, रायगढ़ में कांग्रेस को जीत का स्वाद… NV News

Share this

NV News अंबिकापुर: सरगुजा, कोरबा और रायगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के लिए इस बार कई बड़ी चुनौतियां दिख रही हैं। सरगुजा सीट पर राज्य बनने के बाद 2003 से भाजपा के प्रत्याशियों को बड़ी जीत मिलती आ रही है। हर बार वोट प्रतिशत भी बढ़ रहा है किंतु इस बार यहां से भाजपा ने जिसे प्रत्याशी बनाया है, वे कुछ माह पहले कांग्रेस के विधायक थे, ऐसे में उनके लिए कांग्रेसी होने का आरोप लग रहा है, और इसे कांग्रेसी ही नहीं लगा रहे, बल्कि भाजपा से जुड़े लोग भी मैदानी स्तर पर मन लगाकर अब तक काम करते नजर नहीं आ रहे। इस चुनौती से निपटने के लिए भाजपा ने जो रणनीति बनाई है वह “मोदी” का नाम है।

अंचल के कोरबा संसदीय सीट पर कांग्रेस के लिए सीट बचाने की बड़ी चुनौती है। रायगढ़ सीट भाजपा की पारंपरिक सीट है, यहां हमेशा भाजपा को जीत मिलती आई है। इस बार यहां से भाजपा ने युवा व नए चेहरे पर दांव खेला है। उनके सामने राजघराने की 70 वर्षीया महिला डाक्टर मैदान में हैं। भाजपा के लिए यहां भी अपनी सीट बरकरार रखने की चुनौती है। इन तीनों लोक सभा सीट पर चुनावी रण आरंभ हो गया है। भाजपा ने हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को काम करने लगाया है।

 

मोदी की केंद्रीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी के नाम पर वोट भी मांगा जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महालक्ष्मी न्याय योजना को लेकर घर-घर दस्तक दे रहे हैं। कांग्रेस ने पांच न्याय योजना का पोस्टर, पंपलेट भी तैयार कर लिया है, जिसे कार्यकर्ताओं व मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक माहौल चुनावी रंग में रंगने लगा है। आरोप, प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

 

 

 

Share this

You may have missed