CG News: मंत्री रूद्रकुमार की तबियत बिगड़ी, बेहतर ईलाज के लिए हैदराबाद रवाना- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News रायपुर: रायपुर 15 अप्रैल 2023। पीएचई मंत्री रूद्र कुमार गुरु की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हेें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि खबर है कि उन्हें उन्हें बाहर ले जाया जा सकता है। इधर मंत्री की तबीयत के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी अस्पताल पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री रूद्र कुमार गुरु का इलाज सप्ताहभर से रायपुर में ही चल रहा था। खून में इंफेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आगे बेहतर इलाज के लिए मंत्री दोपहर 12 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं।

मंत्री रुद्र कुमार से मिलने विधानसभा अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं खादी ग्राम उद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार का कुशलक्षेम जानने रामकृष्ण अस्पताल पहुँचे। डॉ महंत ने इलाज कर रहे डॉ से चर्चा कर मंत्री रुद्र गुरु के शारीरिक परीक्षण की जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष महंत ने डॉक्टरों से उच्चतम ईलाज की बात कही।

Share this

You may have missed