CG NEWS: बढ़ती गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केन्द्र के समय में किया गया बदलाव… NV NEWS
Share this
NV NEWS:Rajim। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. वहीं गरियाबंद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है ताकि बच्चे स्वास्थ्य और सुरक्षित रह सकें.
8 अप्रैल से 15 जून तक आंगनबाड़ी केंद्र में समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे किया गया है. अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे. पहले 9:30 बजे से 3:30 बजे तक आंगनबाड़ी का संचालन होता था.
