CG News: बाइक और टैंकर की जबरदस्त टक्कर ने ले ली युवक की जान

Share this

NV News:- रायपुर, बेकाबू वाहन ने आज एक और घर की चिराग को हमेशा– हमेशा के लिए बुझा दिया। बाइक और टैंकर की जबरदस्त टक्कर ने युवक की जान ले ली। टक्कर के बाद युवक गाड़ी के नीचे फंस गया और घसीटते हुए तकरीबन 40 फीट तक चला गया। दिल दहला देने वाली दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पहली बार नहीं है जब किसी हैवी व्हीकल ने किसी की जान ली हो. इससे पहले भी ऐसी दर्दनाक घटनाओं में जान जा चुकी है.

राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिसके बाद युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा जोरा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां बाइक सवार युवक को टैंकर ने रौंद दिया.

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत गई. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, युवक को CG 07 CD 2984 पेट्रोल पंप के टैंकर लगभग 100 मीटर दूर तक घसीटते ले गया था. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this

You may have missed