Political Update: नक्सलवाद पर सियासत तेज—भूपेश बघेल की अमित शाह को बहस की चुनौती, CM साय का विकास दावा…NV News
Share this
NV News -रायपुर Political Update: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खुली बहस की चुनौती दी है। बघेल ने सरकार की नीतियों और नक्सलवाद पर उठाए गए कदमों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सच्चाई सामने आनी चाहिए।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दावा किया है कि राज्य में नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की रणनीति और सुरक्षा बलों की कार्रवाई के चलते हालात में सुधार हुआ है और अब बस्तर में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र को लेकर सरकार का फोकस अब विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर है। सियासी बयानबाजी के बीच यह मुद्दा एक बार फिर प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गया है, जिस पर आने वाले दिनों में और भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।
