CG Naxal News जंगल से बाहर निकले 34 हथियारबंद चेहरे, एक साथ बदली दिशा… क्या अब खत्म होने वाला है लाल आतंक?

Share this

बस्तर। बस्तर अंचल में हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। एक समय जिस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का दबदबा हुआ करता था, वहां अब लगातार नक्सलियों के आत्मसमर्पण से तस्वीर बदलती दिख रही है। पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों द्वारा मुख्यधारा में लौटने का सिलसिला लगातार जारी है और इसी कड़ी में एक बार फिर बड़ी संख्या में नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक साथ 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार छोड़ते हुए हिंसा का रास्ता त्याग कर विकास की राह अपनाने की घोषणा की। आत्मसमर्पण करने वालों में कई इनामी नक्सली भी शामिल बताए जा रहे हैं।

बताया गया है कि ये नक्सली बीते कई वर्षों से जंगलों में छिपकर नक्सली गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। इन पर पुलिस द्वारा कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में 7 महिलाएं और 27 पुरुष शामिल हैं।

सुरक्षा बलों का कहना है कि सरकार की पुनर्वास नीति, लगातार दबाव और विकास कार्यों के चलते नक्सली अब हिंसा छोड़कर सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। यह आत्मसमर्पण बस्तर में शांति बहाली की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

Share this

You may have missed