CG murder case:दिनदहाड़े युवक की हत्या, गांव में मचा हड़कंप…NV News

Share this

धमतरी(CG murder case): जिले के नगरी थाना क्षेत्र के छिपली गांव में रविवार दोपहर एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुयश उर्फ सन्नी लहरे के रूप में हुई है।अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में हैं।

दरअसल, यह घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने जब युवक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर नगरी थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या किस हथियार से की गई या इसके पीछे वजह क्या थी। हालांकि मौके से मिले सबूतों के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि युवक पर चाकू या किसी धारदार हथियार से वार किया गया।

मृतक सुयश लहरे की हत्या से परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। वही,पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे कि जांच में जुट गई है। आसपास के गांवों और इलाके में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this

You may have missed