CG Liquor News: मुखबिर की एक सूचना… और खुल गया अवैध शराब का पूरा खेल, 160 पाव के साथ युवक गिरफ्तार
Share this
CG Liquor News चांपा | अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री कर रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 160 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई जा रही है। जब्त शराब को विधिवत कब्जे में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी का विवरण
नाम: गंगाधर बरेठ
पिता का नाम: राजकुमार बरेठ
उम्र: 20 वर्ष
निवासी: ग्राम दारंग
थाना: चांपा
कैसे हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में पुलिस टीम को सक्रिय किया गया।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने ग्राम दारंग में घेराबंदी कर आरोपी को अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। मौके से भारी मात्रा में देशी मदिरा जब्त की गई।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी), सहायक उपनिरीक्षक खांडेकर, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले, आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया एवं गौरी शंकर रॉय का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी निरंतर और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
