CG ED Raid Agriculture Business: रायपुर समेत 4 शहरों में दबिश…NV News

Share this

रायपुर/(CG ED Raid Agriculture Business): छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार (CG Corruption) और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों (Money laundering case) की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी की। रायपुर, भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर सहित कई शहरों में यह कार्रवाई एक साथ की गई। ईडी की यह रेड मुख्य रूप से कृषि उपकरण और कृषि संबंधित कारोबार (Agriculture Business) करने वाले व्यापारियों के ठिकानों पर केंद्रित है।

जानकारी अनुसार,सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई ने कारोबारी जगत में हड़कंप मचा दिया। रायपुर के शंकर नगर और लॉ विष्टा सोसाइटी में रहने वाले बड़े कारोबारियों के घरों पर ईडी की टीमें पहुंचीं।

बता दें,रायपुर के कारोबारी विनय गर्ग और एग्रीकल्चर उपकरण व्यापारी पवन पोद्दार के घरों पर सबसे पहले दबिश दी गई। इन ठिकानों पर ईडी के 8 से 10 अधिकारियों के साथ सशस्त्र बल के जवान तैनात किए गए हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering) और वित्तीय (Financial) अनियमितताओं की जांच:

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering)और वित्तीय (Financial) गड़बड़ियों से जुड़ी जांच का हिस्सा है। आशंका जताई जा रही है कि कृषि कारोबार के जरिए बड़े पैमाने पर काले धन को सफेद करने का खेल चल रहा था। ईडी को संदेह है कि कृषि उपकरणों और कृषि संबंधी व्यापार में पैसों के लेन-देन में भारी अनियमितताएं हुई हैं।

टीम मौके पर दस्तावेज, डिजिटल डेटा और अन्य जरूरी साक्ष्यों को जब्त कर रही है। सूत्रों का कहना है कि अब तक कई अहम कागजात मिले हैं जो बड़े वित्तीय घोटाले की ओर इशारा कर सकते हैं।

व्यापारियों के घरों पर घंटों तलाशी अभियान:

लॉ विष्टा सोसाइटी स्थित पवन पोद्दार के बंगले पर ईडी की टीम सुबह से ही मौजूद है और तलाशी अभियान जारी है। टीम ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यहां से बड़ी मात्रा में दस्तावेज और हार्ड डिस्क जब्त किए गए हैं।

इसी तरह रायपुर के शंकर नगर इलाके में विनय गर्ग के आवास पर भी घंटों तलाशी चल रही है। आसपास के लोगों के आने-जाने पर नजर रखी जा रही है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

अचानक हुई रेड से व्यापारी जगत में हलचल:

राजधानी रायपुर के अलावा दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में भी एक साथ कार्रवाई होने से पूरे कारोबारी वर्ग में खलबली मच गई है। कई व्यापारी अपने-अपने ठिकानों पर गतिविधियां रोककर हालात पर नजर रखे हुए हैं।यह छापेमारी कई दिनों तक चल सकती है क्योंकि ईडी के पास लंबे समय से जुटाए गए इनपुट के आधार पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

आधिकारिक बयान का इंतजार:

अब तक ईडी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी किस विशेष केस से जुड़ी है। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

भ्रष्टाचार के मामलों (Corruption Case) पर लगातार सख्ती:

पिछले कुछ महीनों से ईडी छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में सक्रिय है। इससे पहले भी कोयला, शराब और अन्य कारोबार से जुड़े कई बड़े केस में कार्रवाई हो चुकी है। ताजा छापेमारी से यह साफ है कि ईडी प्रदेश में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लगातार सख्ती बरत रही है।

सुबह-सुबह हुई इस बड़ी कार्रवाई ने जहां व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया है, वहीं आम लोग भी यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर कृषि कारोबार के नाम पर कितना बड़ा खेल खेला जा रहा था। फिलहाल सभी की नजरें ईडी के आधिकारिक बयान पर टिकी हैं, जिससे इस मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Share this

You may have missed