CG Crime News: दिल दहला देने वाली वारदातः 10 साल की बच्ची का शव जंगल में मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका
Share this
नारायणपुर। CG Crime News, नारायणपुर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरछाकोड़ी के जंगल में 10 वर्षीय मासूम बच्ची का लहूलुहान और अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बच्ची के गले और शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है।
Chhattisgarh rape murder, जानकारी के अनुसार बच्ची पिछले चार दिनों से लापता थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने जंगल में बच्ची का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
Chhattisgarh rape murder, पुलिस की प्रारंभिक जांच में बच्ची के सिर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के गंभीर निशान मिले हैं। अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने के कारण पुलिस रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया।
Chhattisgarh rape murder, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अंधे कत्ल का मामला है, जिसकी जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
