CG Cold Wave Alert: कड़ाके की ठंड, स्कूल बंद, कोहरे से ट्रेन-फ्लाइट प्रभावित

Share this

CG Cold Wave Alert, छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सरगुजा संभाग इस समय सबसे ज्यादा ठंड की चपेट में है।

सरगुजा सबसे ठंडा, बलरामपुर में स्कूल बंद

Chhattisgarh weather alert प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में दर्ज किया गया है, जहां पारा गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री और पेंड्रारोड में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बलरामपुर जिले में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

कोहरे का असर: ट्रेन और फ्लाइट प्रभावित

Chhattisgarh weather alert, ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी आम जनजीवन के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। सुबह के समय कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे ट्रेन और फ्लाइट सेवाओं पर असर पड़ा है। हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

इन जिलों में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Chhattisgarh weather alert, अन्य जिलों की बात करें तो दुर्ग में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, राजनांदगांव में 12.5 डिग्री, बिलासपुर में 12.6 डिग्री और जगदलपुर में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर साफ नजर आया, जहां न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

7 जनवरी तक बनी रह सकती है ठंड की स्थिति

Chhattisgarh weather alert, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 7 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और तेज हो सकता है।

अलाव और गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग

Chhattisgarh weather alert, ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बाजारों में स्वेटर, जैकेट, शॉल और कंबलों की मांग में अचानक इजाफा देखा जा रहा है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है।

Share this

You may have missed