CG Cold Alert : 15 जिलों में शीतलहर, कई इलाकों में बढ़ेगी कंपकंपी

Share this

रायपुर। CG Cold Alert, छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में इस बार सर्दी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और चौंकाने वाला अपडेट जारी किया है।

CG Cold Wave Warning, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के चलते आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और तेज हो सकता है।

इन जिलों में चलेगी शीतलहर

CG Cold Wave Warning, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, वे इस प्रकार हैं—

  1. रायपुर
  2. बलौदाबाजार
  3. गरियाबंद
  4. धमतरी
  5. महासमुंद
  6. राजनांदगांव
  7. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
  8. दुर्ग
  9. बालोद
  10. कबीरधाम
  11. सरगुजा
  12. जशपुर
  13. सूरजपुर
  14. बलरामपुर
  15. कोरिया
  16. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
  17. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
  18. बेमेतरा

मौसम विभाग का कहना है कि शीतलहर के प्रभाव से इन जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

CG Cold Wave Warning , मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर बना रहेगा। राजधानी रायपुर में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है।

रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Share this