CG ब्रेकिंग: मोदी ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना,कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है,तो मोदी कार्रवाई की गारंटी…NV न्यूज़

Share this

N.V. न्यूज़ रायपुर : प्रधानमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी उन कार्रवाई की गारंटी है। भ्रष्टाचार करने वाले बचेंगे नहीं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है।छत्तीसगढ़ वो राज्य है जिसके निर्माण में बीजेपी की प्रमुख भूमिका रही है। बीजेपी ही छत्तीसगढ़ की जरूरतों को जानती है इसलिए दिल्ली से बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ के तेज विकास के लिए पूरी ताकत लगा रही है। आज भी यहां के विकास के लिए 7000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है

कांग्रेस पर बरसे मोदी कहां

जब मैं कहता हूं कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की कमीशनखोरी की गारंटी है तो कुछ लोग नाराज हो जाते हैं और वे मोदी को भला बुरा कहने लगते हैं इनकी नाराजगी ही प्रमाण है कि हमारी सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है इसलिए जिनके दामन पर दागदार है वो आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। उनको लगता है कि ऐसा करना से वे मोदी को डरा लेंगे

कांग्रेस पार्टी का एटीएम छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। यहां पर कोयला माफिया, रेत माफिया, भूमि माफिया… न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन का मॉडल बन चुकी है इसलिए आज एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस बार कांग्रेस की सरकार बदली जाएगी,

वादा नहीं कांग्रेस ने किया घोटाला

छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है ये लोग आपका हक छीन रहे हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो किए थे उन में से एक राज्य में शराब बंदी लागू की जाएगी। लेकिन अब 5 साल होने को है और सच्चाई ये है कि कांग्रेस ने यहां पर हज़ारों करोड़ों रुपए का शराब घोटाला जरूर कर दिया है

नक्सलवाद के समस्या से बाहर निकालने के हर प्रयास को देश देख रही हैं, देश मे नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में 126 थी, अब 70 के आसपास है। ये बीजेपी है जो वायदा करती है उसे पूरा करके दिखती है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही गरीबों का मकान बन जायेगा। कोरोनकाल के समय हमने लाखो परिवार को मुफ्त राशन छत्तीसगढ़ के लाखों परिवार को दिया और आज भी दे रहे है।

बीजेपी गरीब की चिंता करने वाली और कल्याण करने वाली परटी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी गरीबो की सबसे बड़ी दुश्मन है। जब जब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार रही तेजी से गरीबों के घर बने, कांग्रेस की सरकार बनते ही घर बनवाने की रफ्तार रोक दी गई, कांग्रेस सरकार चार साल में 1 लाख घर भी नहीं बनवा पाई हैं, पड़ोसी राज्यो में गरीबो के लिए घर बन रहे है, लेकिन छत्तीसगढ़ गरीबो के घरों को रोक रखा है।

यहाँ बीजेपी की सरकार बनेगी तो गरीबो का घर बनाने का काम ठीक किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कर्यक्रम में हर कोने से एक ही आवाज़ गूंज रही बदल दो बदल दो कांग्रेस की सरकार को बदल दो। देश के हर भ्रष्टाचारी को कान खोल कर सुन लेना चाहिए कि अगर वो भ्रष्टाचार गेरेन्टी है तो मोदी कार्यवाही की गारंटी है

Share this

You may have missed