CG Breaking: ISIS ने बच्चों को ब्रेनवॉश कर आतंकी बनाया…NV News 

Share this

रायपुर/(CG Breaking): छत्तीसगढ़ में आतंकवादियों के बच्चों को निशाना बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एटीएस ने दुर्ग के सुपेला क्षेत्र से चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इससे पहले रायपुर और भिलाई से दो किशोर पकड़े जा चुके थे। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी मॉड्यूल बच्चों को ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर कट्टरपंथी बनाने की साजिश रच रहा था।

जांच में पता चला कि,पकड़े गए किशोर पढ़ाई बीच में छोड़ चुके थे। उन्हें यह बताया गया कि, उनका जन्म “मजहब की रक्षा” के लिए हुआ है। धीरे-धीरे उनके मन में अन्य समुदायों के खिलाफ नफरत भरी गई। एटीएस को उनके लैपटॉप और मोबाइल से कई AI-जनरेटेड फेक वीडियो मिले, जिनमें मुस्लिमों पर झूठा अत्याचार दिखाया गया और ISIS की हिंसा को “जायज़ बदला” बताया गया।

रायपुर के संतोषी नगर का एक किशोर ‘टेली सीखने’ के बहाने कंप्यूटर सेंटर जाता था। वहीं वह आतंकी नेटवर्क से ऑनलाइन ट्रेनिंग लेता और कट्टरपंथी वीडियो साझा करता। एटीएस ने सेंटर का IP ट्रैक किया तो पूरी चेन सामने आ गई। किशोर सभी चैट और वीडियो तुरंत डिलीट कर देते थे, लेकिन फोरेंसिक टीम कई डेटा रिकवर कर रही है।

जांच में यह भी सामने आया कि, पिछले 4-5 वर्षों में इन किशोरों ने देशभर में 100 से अधिक लोगों को अपने नेटवर्क में शामिल किया। इंस्टाग्राम और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर फेक आईडी बनाकर हिंसक और कट्टरपंथी वीडियो साझा किए जाते थे।

एटीएस का कहना है कि,यह एक दुर्लभ मामला है, जिसमें बच्चों को लंबे समय तक ब्रेनवॉश कर आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया गया। कश्मीर में ऐसे मामलों की रिपोर्ट होती रही है, लेकिन किसी अन्य राज्य में बच्चों को इस पैमाने पर टारगेट करना अब तक कम ही देखा गया है।

पकड़े गए किशोरों के परिवार ने बताया कि, वे बेहद उग्र और आक्रामक हो गए थे। समाज और परिवार को दुश्मन समझने लगे थे। इस मामले ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए अलर्ट बढ़ा दिया है।

Share this

You may have missed