CG breaking : हैवान दादा ने अपनी ही पोती को बनाया हवस का शिकार, 7 माह से प्रेग्नेंट, आरोपी गिरफ्तार – NV न्यूज़

Share this

बलौदाबाजार , दादा और पोती के पवित्र रिश्ते को एक रिश्ते के दादा ने कलंकित कर दिया है  आरोपी दादा ने अपनी ही पोती के साथ दुष्कर्म किया , जिससे वह 7 माह की गर्भवती हो गई  पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि जून 2021 में छेदूराम  तुरकाने जो मेरे रिश्ते में दादा लगतें हैं जो ग्राम गैतरा आए थे . पीड़िता के घर में अकेली पाकर उसका फायदा उठाकर धमकाकर उसके साथ लगातार 2 बार बलात्कार किया . इतना ही नहीं कलयुगी दादा ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी , जिससे पीड़िता 7 माह की गर्भवती हो गई।

पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर आरोपी का पतासाजी की गई  मुखबिर की सूचना पर आरोपी का पता चलने पर आरोपी छेदूराम तुरकाने निवासी दावनबोड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है . उपरोक्त कार्रवाई में सउनि मेघनाथ बंजारे , मनिक बंजारे और पेट्रोलिंग पार्टी का योगदान रहा।

Share this

You may have missed