CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News रायपुर: बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने देश के विभिन्न राज्यों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर मुहर लगाई है. बता दें कि राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी. इन 56 सीटों में से एक सीट छत्तीसगढ़ की भी है. यहां से वर्तमान में बीजेपी की दिग्गज नेत्री सरोज पांडेय राज्यसभा सांसद हैं. चुनाव आयोग के अनुसार जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनका कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है. अभी राज्‍य की 5 में से राज्‍यसभा की 4 सीट कांग्रेस के पास है।

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सक्रिय सदस्य सिंह शास्त्रीय नृत्य और संगीत के दिग्गज रहे दिवंगत राजा चक्रधर सिंह के पोते हैं।

Share this

You may have missed