CG: प्रदेश के इन जिलों को किया गया है अलर्ट,लगातार होगी झमाझम वर्षा…NV न्यूज़

Share this

N.V. न्यूज़ : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में बारिश को लेकर सिस्टम बनेगा और जमकर बारिश भी होगी। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार 16 जुलाई से झमाझम बारिश होगी। मौसम के विशेषज्ञों के अनुसार कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आज कोरिया, गौरला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर में बारिश हो सकती है। इधर अगले 24 घंटों में गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Share this

You may have missed