CAF Bharti Protest: CAF भर्ती वेटिंग लिस्ट पर सरकार की चुप्पी, गृहमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन
Share this
रायपुर। CAF Bharti Protest, छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) की भर्ती प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार अब आंदोलन में बदलता नजर आ रहा है। वर्ष 2018 में पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया के बावजूद अब तक वेटिंग लिस्ट क्लियर नहीं किए जाने से नाराज अभ्यर्थी एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं।
CAF Bharti Protest, लंबे समय से अनदेखी का आरोप लगाते हुए वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी 22 दिसंबर से धरने पर बैठे हुए हैं। शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के तमाम प्रयासों के बाद भी जब कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया, तो मजबूर होकर अभ्यर्थियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
CAF Bharti 2018, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने कई बार ज्ञापन सौंपे, संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की और पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी, लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। अभ्यर्थियों का दावा है कि भर्ती नियमों के अनुसार वेटिंग लिस्ट अब तक क्लियर हो जानी चाहिए थी और पात्र उम्मीदवारों को नियुक्ति मिलनी चाहिए थी।
Government Job Protest, धरने में केवल अभ्यर्थी ही नहीं, बल्कि उनके परिजन भी शामिल हुए। परिवारजनों ने कहा कि वर्षों से चले आ रहे इंतजार और अनिश्चित भविष्य के कारण अभ्यर्थियों पर मानसिक और आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कई युवा उम्र के अहम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं, लेकिन नौकरी न मिलने से उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।
CAF Waiting List Clearance, प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि CAF भर्ती की लंबित वेटिंग लिस्ट को तत्काल क्लियर किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति दी जाए, ताकि वर्षों से चले आ रहे संघर्ष का अंत हो सके।
