ब्रेकिंग न्यूज: नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News गुवाहाटी: असम के हाजो शहर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना कस्बे के तपाबारी चार इलाके में हुई और पीड़ित परिवार ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला को नौकरी का झांसा दिया था, लेकिन बाद में एक कार में उसके साथ गैंगरेप किया गया।

कामरूप जिले के पुलिस अधीक्षक हितेश चंद्र रॉय ने बताया, कि शिकायत मिलने के बाद हमने तुरंत कार्रवाई की। हमने मुख्य आरोपी अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया है, जो गुरुवार की रात बक्सा से कैब चालक था। अपराध में शामिल उसके सभी आठ सहयोगियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उस वाहन को भी जब्त कर लिया है, जिसमें घटना हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता धेमाजी जिले की मूल निवासी है और इस घटना से उसके गांव के स्थानीय लोगों में गुस्सा है।

Share this

You may have missed