ब्रेकिंग न्यूज़: बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमला…NV न्यूज़

Share this

NV.News : बीजापुर से एक बड़ी खबर आयी है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर गोली चली है। विक्रम मंडावी के पीछे जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी चल रही थी। उसी गाड़ी में गोली लगी है। हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड सभा से वापस लौट रहे थे। पदेड़ा के नजदीक ये हमला हुआ है।

जानकारी के मुताबिक विधायक विक्रम मंडावी के काफिले में नक्सल हमला हुआ है। काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन में नक्सलियों ने की फायरिंग। गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड़ सभा कर वापस लौट रहे थे कांग्रेसी। पदेडा के नजदीक हुआ हमला. काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Share this

You may have missed