ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस का पूरे देश में “जय भारत सत्याग्रह” का ऐलान, पहले ब्लॉक स्तर और राज्य स्तर फिर राष्ट्रीय स्तर पर होगा- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News नई दिल्ली: आपराधिक मानहानि के मामले में 2 साल की सजा के बाद संसद सदस्यता गंवाने वाले राहुल गांधी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस आर-पार की लड़ाई के मूड में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कहा कि कांग्रेस पूरे देश में ‘जय भारत सत्याग्रह’ का आयोजन करेगी।

जयराम रमेश ने कहा कि अगले 30 दिन ब्लॉक स्तर पर, राज्यों के स्तर पर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर ‘जय भारत सत्याग्रह’ का आयोजन होगा। इस दौरान अजय माकन ने कहा कि राहुल गांधी जी तो बहाना हैं, असल में ‘मोदानी’ को बचाना है। लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार करते हुए राहुल गांधी को संसद से साजिशन निष्कासित किया गया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार ने अडानी मामले में एक शब्द भी नहीं बोला है। इसके विपरीत संसद में राहुल गांधी जी के भाषण को ही काट दिया गया। यह पहली दफा हुआ है जब संसद को सत्ता पक्ष के द्वारा ही चलने नहीं दिया गया। तानाशाह हमेशा इस बात से डरता है कि लोग उससे डरना बंद न कर दें। आज देश में कुछ इसी तरह की घटनाएं हो रही हैं।”

 

Share this

You may have missed