ब्रेकिंग न्यूज: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने इस्तीफा दिया- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने आखिरकार गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया। हालांकि, वो अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक पद पर बनी रहेंगी।कंजर्वेटिव पार्टी की स्पेशल रूल कमेटी 1922 के चेयरमैन सर ग्राहम ब्रेडी ने लिज से मुलाकात करके उन्हें बताया था कि पार्टी अब उन्हें नेता के तौर पर नहीं देखती।

इससे पहले ब्रिटेन की इंटीरियर मिनिस्टर सुएला ब्रेवरमेन ने बुधवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। चंद दिन पहले ही वित्त मंत्री क्वासी ने भी इस्तीफा दिया था। सुएला के इस्तीफे की खबर मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। प्रधानमंत्री लिज ट्रस या सरकार के प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

Share this

You may have missed