ब्रेकिंग :डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और जेल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Share this

N.V. न्यूज़ : दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और जेल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं. दोनों ही मंत्री इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं.

भाजपा की ओर से लगातार इन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग हो रही थी. इस बीच दिल्ली सरकार में यह बड़ा फेरबदल हुआ है. आम आदमी पार्टी ने कहा कि इस फैसले से दिल्ली के लाखों बच्चों के माता-पिता दुखी हैं.

Share this

You may have missed