ब्रेकिंग:कोर्ट ने नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले,2आरोपियों को 20 साल की सुनाई

Share this

N.V. न्यूज़ जांजगीर : जिले के सक्ती के विशेष न्यायालय ने नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को 20 साल की सजा सुनाई है। मामला 25 नवंबर 2020 का है। विशेष न्यायालय के अभियोजक राकेश महन्त ने बताया कि मालखरौदा थाना क्षेत्र की 2 नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर 2 युवक जितेंद्र भारती और दीपक भारती भगा ले गए थे।

एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो युवकों के उप्र के गोरखपुर के ईंट भट्ठे में लड़कियों के साथ होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। मामले की सुनवाई करते हुए सक्ती के विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी ने आरोपी दोनों युवकों जितेंद्र भारती और दीपक भारती को 20- साल की सजा सुनाई है।

Share this

You may have missed