ब्रेकिंग:मैत्री बाग के सफेद नर शेर की मौत का कारण बना कैंसर, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

Share this

N.V. न्यूज़ भिलाई : मैत्री बाग के सफेद नर शेर का तबीयत काफी दिनों से खराब था, आज उसकी तबीयत अचानक से बिगड़ी और वह इस दुनिया को छोड़ कर चला गया, वन विभाग की टीम ने उनका अंतिम संस्कार किया. इस शेर को कैंसर हो गया था और इसका इलाज मैत्री बाग के चिकित्सक और अंजोरा पशु चिकित्सालय के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ चिकित्सक के मार्गदर्शन में चल रहा था.

अथक प्रयासों के बावजूद इसे नहीं बचाया जा सका. मैत्री बाग में जन्में इस नर शेर किशन की उम्र 9 वर्ष थी. उसका जन्म 2013 में हुआ था. इसके पिता का नाम सुन्दर और मां का नाम कमला था. वन विभाग के अधिकारी कंजरवेटर आफ फारेस्ट, डीएफओ, एसडीओ, दुर्ग व शासकीय चिकित्सक की मौजूदगी में आज इस शेर का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया.

Share this

You may have missed